कार्यालय-निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर ने दिनांक 28-07-2024 को Shivira Panchang Rajasthan 2024-25 जारी कर दिया है. इसके अनुसार ही सत्रपर्यन्त विद्यालयी कार्यक्रम, अवकाश, परीक्षा, खेलकूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाता है.
Shivira Panchang July 2024


Shivira Panchang August 2024


Shivira Panchang September 2024


Shivira Panchang October 2024


Shivira Panchang November 2024

Shivira Panchang December 2024


Shivira Panchang January 2025


Shivira Panchang February 2025


Shivira Panchang March 2025

Shivira Panchang April 2025

Shivira Panchang June 2025

शिक्षा विभाग, राजस्थान शिविरा पंचांग की मुख्य बातें : Shivira Panchang Rajasthan 2024-2025
सामान्य निर्देश :-
1. शिक्षण सत्रः 2024-2025 दिनांक 24 जून, 2024 से आरम्भ है तथा सामान्य प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ होगी। नियमित कक्षा शिक्षण 01 जुलाई, 2024 से प्रारम्भ है।
2. प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2024 रहेगी। (कक्षा 9 से 12 हेतु)
3. व्यावसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों में योजना का प्रचार प्रसार एवं नवीन विद्यार्थियों के लिए प्रवेश हेतु काउंसलिंग कार्य 24 जून से 30 जून 2024 तक निर्धारित है।
4. अनामांकित, ड्रॉप आउट एवं विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के प्रवेश सुनिश्चित किए जाएँगें।
5. मध्यावधि अवकाश 27 अक्टूबर से 07 नवम्बर, 2024 तक रहेगा।
6. शीतकालीन अ`वकाश 25 दिसम्बर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 तक रहेगा।
7. ग्रीष्मावकाश 17 मई, 2025 से 30 जून, 2025 तक रहेगा।
8. वार्षिक परीक्षा/बोर्ड परीक्षा में अंतिम परीक्षा होने के उपरान्त विद्यार्थियों को आगामी कक्षा में अस्थाई प्रवेश दिया जाए। नवीन सत्र (2025-26) 01 जुलाई 2025 से प्रारम्भ तथा 01 जुलाई से 16 जुलाई प्रवेशोत्सव का प्रथम चरण होगा।
9. एनपीईपी राज्य संचालन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसके तहत कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक विद्यालयों को – IFA गोली, एलबेंडाजोल गोली एवं विटामिन ए की खुराक दी जाएगी।
Shivira Panchang Rajasthan 2024-25 के प्रवेश सम्बन्धी नियम
1. कक्षा -1 में प्रवेश के समय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रवेश आयु अनुसार विद्यार्थियों की आयु 6 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 7 वर्ष से कम वर्ष निर्धारित की गई है।
2. राज्य सरकार प्रवेश प्रक्रिया हेतु कोई निश्चित तिथि का निर्धारण कर सकती है। फिर भी आर.टी.ई. अधिनियम – 2009 के अनुसार बालक-बालिकाओं का विद्यालय में प्रवेश वर्ष पर्यन्त हो सकेगा।
3. राज्य कर्मचारी/माता-पिता/अभिभावक के स्थानान्तरण की स्थिति में स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र के आधार पर विद्यार्थी को मध्य सत्र में प्रवेश दिया जा सकेगा।
4. यदि परिभाषित क्षेत्र में एक से अधिक गैर-सरकारी विद्यालय संचालित हैं तो, प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
5. हाउस होल्ड सर्वे में आउट ऑफ स्कूल (OoSC) के रूप में चिन्हित बालक-बालिकाओं की मैपिंग हेतु अनामांकित बालक-बालिकाओं के माता-पिता/अभिभावक से सम्पर्क कर उनका आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेश करवाएं, विशेष शिक्षण की आवश्यकता का आकलन करना एवं आवश्यकतानुसार संचालित कार्यक्रम के माध्यम से विशेष शिक्षण की व्यवस्था करना सुनिश्चित किया जाए।
6. ड्रापआउट, अनामांकित एवं विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को उनकी आयु के अनुरूप कक्षा में नामांकन पश्चात, विद्यालय में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं का फलनल असेसमेंट करवाया जाकर पात्र बच्चों को समय शिक्षा अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क शिक्षण-उपकरण उपलब्ध कराए जाने एवं होम बेस्ड एजुकेशन से जोड़े गये बच्चों को उनकी आयु के अनुरूप कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।
7. कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में अनामांकित एवं ड्रापआउट बालिकाओं को प्रवेश दिया जावे
Shivira Panchang 2024-25 के अनुसार विद्यालयों का समय
(i) एक पारी विद्यालयों का समय
| अवधि | विद्यालय संचालन का समय |
| 1 अप्रेल से 30 सितम्बर तक (ग्रीष्मकाल) | प्रातः 7:30 से सायं 1:00 बजे तक (प्रत्येक पारी 5.30 घंटे) (प्रत्येक कालांश 35 मिनट) |
|
1 अक्टूबर से 31 मार्च तक (शीतकाल) |
प्रातः 10:00 से सायं 4:00 बजे तक (प्रत्येक पारी 6.00 घंटे) (01 व 06 वा कालांश 40 मिनट शेष सभी कालांश 35 मिनट) |
(i) दो पारी विद्यालयों का समय
| अवधि | विद्यालय संचालन का समय |
| 1 अप्रेल से 30 सितम्बर तक (ग्रीष्मकाल) | प्रातः 7:00 से सायं 6:00 बजे तक (प्रत्येक पारी 5.30 घंटे) (प्रत्येक कालांश 35 मिनट) |
| 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक (शीतकाल) | प्रातः 7:30 से सायं 5:30 बजे तक (प्रत्येक पारी 5.00 घंटे) (01 व 05 वा कालांश 35 मिनट शेष सभी कालांश 30 मिनट) |
दो पारी विद्यालयों का कक्षा स्तर अनुसार संचालन निम्नांकित पारी क्रम में किया जाए :-
| क०सं | विद्यालय का प्रकार | पारी | पारी क्रम |
| 0 | उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 12) | (दो पारी) | प्रथम पारी कक्षा 9 से 12 द्वितीय पारी कक्षा 1 से 8 |
| 1 | उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 6 से 12) | (दो पारी) | प्रथम पारी कक्षा 9 से 12 द्वितीय पारी कक्षा 6 से 8 |
| 2 | उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 12) | (दो पारी) | प्रथम पारी कक्षा 11 से 12 द्वितीय पारी कक्षा 9 से 10 |
| 3 | माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 10) | (दो पारी) | प्रथम पारी कक्षा 6 से 10 द्वितीय पारी कक्षा 1 से 5 |
| 4 | माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 6 से 10) | (दो पारी) | प्रथम पारी कक्षा 9 से 10 द्वितीय पारी कक्षा 6 से 8 |
प्रार्थना सभी (Prayer Assembly)
प्रार्थना सभी (Prayer Assembly) के लिए 25 मिनट का समय निर्धारित है. प्रार्थना सभा में निम्न गतिविधियाँ आयोजित करना अनिवार्य है.
(i) राष्ट्र गीत (National Song)
(ii) प्रार्थना (Prayer)
(iii) सूर्य नमस्कार (Surya Namskaar)
(iv) प्राणायाम (Pranayaam)
(v) समाचार वाचन (News Paper Reading)
(vi) प्रतिज्ञा (Pledge)
(vii) राष्ट्रीय गान (National Anthum)
इसके अलावा प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को कार्मिक और विद्यार्थी तम्बाकू का उपयोग नहीं करने की सलाह लेंगे.
➤ उत्सव एवं अवकाश :-
1. प्रत्येक माह में अंकित उत्सव अनिवार्यतः मनाए जाएँ।
2. शिविरा पंचांग में अंकित जयन्ती / उत्सव प्रार्थना सभा व प्रथम कालांश में ही आयोजित किये जाएँ।
3. विभाग स्तर से जारी निर्देशों के अनुरूप किसी भी सप्ताह में आने वाले वृहत उत्सवों / कार्यक्रमों को आगामी द्वितीय / चतुर्थ शनिवार (No bag day) को आयोजित किया जावे।
4. 15 अगस्त, 26 जनवरी एवं 02 अक्टूबर को पूर्ण अवकाश होते हुए भी उत्सव मनाया जाना अनिवार्य है। शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की स्वयं के विद्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है।
5. 02 अक्टूबर का उत्सव उसी दिन ही मनाया जाए। इस दिन विद्यार्थियों द्वारा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित नाटक, कविता, अभिनय आदि गतिविधियां/क्रियाकलाप करवाए जाएं। गांधीजी के जीवन तथा गांधी दर्शन से सम्बन्धित डॉक्यूमेंट्री, फीचर फिल्में अथवा अन्य संदर्भ साहित्य से सम्बन्धित दृश्य सामग्री का प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा गांधीजी के जीवन चरित्र एवं मूल्यों से प्रेरणा ग्रहण करने के उद्देश्य से करवाया जाए।
6. मध्यावधि अवकाश, शीतकालीन अवकाश तथा ग्रीष्मावकाश में विद्यालयों के मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी केवल राजपत्रित अवकाश का ही उपभोग करेंगे।
7. प्रत्येक संस्था प्रधान इस पंचांग में निर्दिष्ट अवकाशों के अतिरिक्त सत्र में दो दिवसों का अवकाश घोषित कर सकते हैं, जिनमें से एक मध्यावधि अवकाश से पहले एवं दूसरा मध्यावधि अवकाश के बाद किया जाए। संस्था प्रधान इसकी सूचना 31 जुलाई, 2024 से पूर्व नियन्त्रण अधिकारी को भेजें। अवकाश हेतु दिवसों का चयन करते समय यह ध्यान रखा जावे कि महत्वपूर्ण विद्यालयी कार्यक्रम अप्रभावित रहें।
8. जिला कलक्टर द्वारा घोषित अवकाश सम्बन्धित जिले के विद्यालय में मान्य होंगे।
9. मूल्यांकन एवं परीक्षा :-
10. प्रथम परख, द्वितीय परख एवं तृतीय परख का आयोजन
| क.सं. | कालांश | विवरण |
| 01 | प्रथम व द्वितीय कालांश | शिक्षण कार्य |
| 02 | तृतीय व चतुर्थ कालांश | परख का आयोजन |
| 03 | पंचम व षष्ठम कालांश | शिक्षण कार्य |
| 04 | सप्तम व अष्टम कालांश | परख का आयोजन |
12. कक्षा 6 से 12 की परख, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक परीक्षा एवं पूरक परीक्षाएं (कक्षा-8 की प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा तथा कक्षा-5 की प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय एवं कक्षा 10 एवं 12 में वार्षिक परीक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा परीक्षा ली जाएगी) इस पंचांग के अनुसार सम्पन्न की जाए तथा परीक्षा परिणामों की घोषणा तथा विद्यार्थियों को प्रगति पत्रों का वितरण 16 मई 2025 को अनिवार्य रूप से कर दिया जाए।
13. कक्षा 1 से 5 में SIQE के अन्तर्गत CCE के तहत तीन योगात्मक आकलन अग्रांकित विवरणानुसार सम्पादित किए जाएंगे :-
| टर्म | पाठ्यक्रम विभाजन | योगात्मक आकलन आयोजन माह |
| प्रथम | लगभग 45 % | द्वितीय सप्ताह माह सितम्बर – 2024 |
| द्वितीय | लगभग 40% | द्वितीय सप्ताह माह जनवरी 2025 |
| तृतीय | लगभग 15% | द्वितीय सप्ताह माह अप्रेल-2025 (प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता परीक्षा 2025 से पूर्व) |
15. सभी स्तर के विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा के लिए क्रमशः एक तथा दो दिवसों का परीक्षा तैयारी अवकाश रहेगा। इन दिनों में विद्यालय खुलेंगे और अध्यापक एवं मंत्रालयिक कर्मचारी परीक्षा के अभिलेख तथा व्यवस्था संबंधित कार्य पूर्ण करेंगे। इस प्रकार का अवकाश रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश छोड़कर किया जाएगा।
5. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षा में प्रविष्ट होने वाले विद्यार्थियों हेतु 14 दिवस का परीक्षा पूर्व तैयारी अवकाश रहेगा। उक्त अवधि में विद्यार्थियों हेतु आवश्यकतानुसार विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाए।
6. एस.आई.क्यू.ई./सी.सी.ई. संचालित समस्त विद्यालयों में पारम्परिक प्रक्रिया से मूल्यांकन न होकर सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया से ही मूल्यांकन किया जाएगा।
7. विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के नियमित मूल्यांकन प्रक्रिया के सम्बन्ध में राजस्थान सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग, प्रारंभिक शिक्षा (आयोजना) अनुभाग के परिपत्र क्रमांक प.14 (3) प्राशि/आयो/2014, जयपुर, दिनांक: 27.10.2014 की पालना की जाए।
पूरक परीक्षा :-
माध्यमिक शिक्षा के अधीन कक्षा 9 एवं 11 की पूरक परीक्षाओं का आयोजन आगामी सत्र 2025-26 के जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाए। परीक्षा परिणाम 10 जुलाई 2025 तक आवश्यक रूप से घोषित कर प्रगति पत्र वितरित कर दिए जाएं।
“No Bag Day” –
1. “No Bag Day” का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं अन्तर्निहित क्षमताओं को पहचान कर अध्ययन अध्यापन के पारम्परिक तरीकों से इत्तर सहगामी क्रियाओं के माध्यम से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आनन्ददायी बनाना है। “No Bag Day” माह के प्रत्येक द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को मनाया जाना है। उक्त संबंध में विस्तृत निर्देश पृथक से जारी किये जायेंगे।
2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत आवंटित टास्क संख्या 147 की क्रियान्विति के क्रम में “No Bag Day” पर प्रत्येक पीईईओ/यूसीईईओ परिक्षेत्र में स्थानीय स्तर पर अपने क्षेत्र विशेष में दक्षता रखने वाले व्यक्तियों को विद्यालय से जोडकर विद्यार्थियों को उनके अनुभव का लाभ दिये जाने हेतु “No Bag Day” दिवस पर 1 घण्टे का सामूहिक सत्र आयोजित किया जाना है, इस हेतु निम्नांकित दिशा निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र विशेष में अनुभव रखने वाले स्थानीय स्तर पर विविध क्षेत्रों से जुडे व्यक्तियों की पहचान की जाए एवं सूची बनाकर पीईईओ/यूसीईईओ द्वारा सत्र भर का कार्यक्रम निश्चित किया जावे।
(i) स्थानीय स्तर के लोक/शिल्प कलाकार जैसे बढई, लौहार, रंगरेज, कलाकार आदि कृषि कार्य से जुडे हुए व्यक्तियों को Master Instructor के रूप में आमंत्रित किया जावे।
(ii) व्यापारी अथवा क्षेत्र विशेष के प्रतिभा संपन्न सेवानिवृत व्यक्तियों को आमंत्रित किया जावे।
(iii) बच्चों के नैतिक विकास के लिये क्षेत्र में स्थानीय क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर किसी समाज सेवक, विचारक अथवा उपदेशक के साथ-साथ किसी प्रेरणादायी व्यक्ति जैसे प्रशासनिक अधिकारी, डिफेन्स के अधिकारी अथवा बैंक, डाकघर, अस्पताल आदि के अधिकारियों व कार्मिकों, ग्राम सेवक, पटवारी एवं सरपंच आदि को आमंत्रित किया जावे।
(iv) Master Instructor द्वारा उनके संबंधित विभाग/कार्यक्षेत्र की जानकारी से बच्चों को लाभान्वित किया जाए एवं उनके कार्यों के संबंध में प्रयुक्त औजार एवं प्रक्रिया की भी सामान्य जानकारी दी जा सकती है।
(v) स्थानीय स्तर पर व्यावहारिक ज्ञान रखने वाले उक्त व्यक्तियों को स्व प्रेरणा के आधार पर विद्यालय से संबद्ध किया जाना है। इस हेतु इन्हे किसी मानदेय अथवा राशि का भुगतान नही किया जाना है।
(vi) विद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पर्व वार्षिकोत्सव के दौरान Master Instructor को इनकी सेवाओं के लिये सम्मानित किया जावे।
(vii) पीईईओ स्तर पर सत्र भर के लिये स्थानीय व्यक्तियों की सूची बनाकर कार्यक्रम निश्चित किया जावे।
3. “No Bag Day” के साथ किशोरी सशक्तीकरण की गतिविधियां (मीना राजू मंच एवं गार्गी मंच का संचालन) (कक्षा 6 से 12 के समस्त नामांकित विद्यार्थी)
4. विद्यालय में स्वच्छता को बढावा देने हेतु एवं विद्यार्थियों में स्वच्छता का भाव लाने के उद्देश्य से कक्षा 7 एवं उसके उपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक दूसरे नो-बैग डे के दिन लगाये गये पौधों की सार-संभाल करेंगे।
5. यह दिवस विद्यालय के कार्य दिवसों में गिना जाएगा लेकिन विषयवार कालांश निर्धारण अलग से किया जाएगा।
